SL VS ENG दोहरा शतक जड़ जो रूट ने रचा इतिहास
गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का चाैथा दोहरा शतक जड दिया है । जो रूट टेस्ट में चार दोहरे शतक लगाने वाले इंग्लैंड के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं ।
लेन हटन ने इंग्लैंड की तरफ से चार दोहरे शतक लगाए थे ऐसा कर रूट ने लेन हटन की बराबरी कर ली है इसके साथ ही ही रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंशिप में दोहरा शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे कप्तान बन गए हैं उनसे पहले विराट कोहली और केन विलियमसन ने टेस्ट चैंपियंशिप में दोहरा शतक लगाया है यह रूट का एशिया में पहला दोहरा शतक है दोहरे शतक के दौरान रूट ने अपने टेस्ट करियर में 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं रूट इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 8000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं वहीं सबसे तेज 8000 रन बनाने के मामले में भी रूट दूसरे नंबर पर आ गए हैं पहले नंबर पर केविन पीटरसन हैं जिन्होंने 176 पारी में 8000 रन पूरे किए थे वहीं रूट ने 178 वीं पारी मे यह कारनामा िकिया है
कप्तान जो रूट इंग्लैंड के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में शतक जडा है इससे पहले कोई भी इंग्लिश कप्तान श्रीलंका की धरती पर टेस्ट में शतक नहीं जड पाया है श्रीलंका की टीम पहली पारी में सिर्फ 135 रन पर ही ऑल आउट हो गई । इंग्लैंड की तरु से जो रूट ने सबसे ज्यादा 228 रन बनाए और इंग्लैंड की पारी 421 के कुल स्कोर पर सिमट गई
श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान श्रीलंका ने 1 विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं कुशल परेरा को सैम करन ने अपना शिकार बनाया कुशल परेरा ने 62 रन बनाए लहिरू थिरिमाने 61 रन और कुशल मैंडिस 3 रन क्रीज पर जमे हुए हैं

Comments
Post a Comment