ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा रच देंगे इतिहास
दोस्तों भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच में चोट के चलते रोहित शर्मा को मौका नहीं मिला था इसके बाद फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा को आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल कर लिया गया था और इसके कुछ दिन बाद ही रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का उपकप्तान बना दिया गया था । इससे यह तो पक्का हो गया था कि रोहित शर्मा को तीसरे टेस्ट मेें जगह मिलनी तय है और उन्हें मयंक अग्रवाल की जगह तीसरे टेस्ट मैच में शामिल किया गया
दोस्तों अगर रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट में एक छक्का लगा देते हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जायेंगे
दोस्तों अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आता है जिन्होंने 99 छक्के लगाये हैं इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मार्गन का नाम आता है जिन्होंने 63 छक्के लगाए हैं

Comments
Post a Comment